चेतन चौहान मामले में कराई जाए जांच : भगत
गजरौला विहिप के जिला उपाध्यक्ष वीर सिंह भगत ने कहा कि कैबिनेट मंत्री स्व चेतन चौहान मामले में जांच जरूरी है।
गजरौला : विहिप के जिला उपाध्यक्ष वीर सिंह भगत ने कहा कि कैबिनेट मंत्री स्व चेतन चौहान मामले में जांच कराई जाए। दोषी पाए जाने वाले अस्पताल स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री के उपचार के दौरान चिकित्सा स्टाफ के दौरान अभद्रता के साथ पेश आने का वीडियो वायरल होने से उनके समर्थकों में काफी गुस्सा है।
बस्ती रोड स्थित आवास पर हुई बैठक में उन्होंने कहा कि वीडियो में उपचार के दौरान कैबिनेट मंत्री के साथ जिस तरह का व्यवहार होना बताया जा रहा है। वह निदनीय है। उसकी गहराई से जांच कराई जानी चाहिए। सच्चाई हो तो दोषी चिकित्सकों व अन्य स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। अन्य वक्ताओं ने भी इस मामले पर तीखी आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री से मांग की वह इसकी निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराएं। इससे लोगों में रोष उमड़ रहा है। बैठक में नितिन सिघल, प्रदीप, प्रीतम सिंह चौहान, राजू, मदन सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे।