मामूली विवाद में एक घायल, रेफर
दो पक्षो के बीच हुए विवाद में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना थाना क्षेत्र के ग्राम चुचैला कला की है।यहाँ का रहने वाला विक्की गुलेल से बंदरों को भगा रहा था।बताते है कि इस दौरान गुलेल की चपेट में आकर देवीचरन घायल हो गया।बताते है कि इस दौरान देवीचरन शिकायत करने गया तो विक्की ने उसके पर धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। जिसे पुलिस ने उपचार को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंडी धनौरा : दो पक्षों के बीच हुए विवाद में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया।
घटना थाना क्षेत्र के ग्राम चुचैला कला की है। यहां का विक्की गुलेल से बंदरों को भगा रहा था। इस दौरान गुलेल की चपेट में आकर देवीचरन घायल हो गया। देवीचरन शिकायत करने गया तो विक्की ने धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।