हाथ धोने का इंतजाम नहीं तो नोडल अधिकारी गायब मिले
अमरोहा जनपद में बुधवार की सुबह आठ बजे से राशन की दुकानों पर गेहूं व चावल का वितरण किया गया।
अमरोहा: जनपद में बुधवार की सुबह आठ बजे से राशन की दुकानों पर किए जा रहे गेहूं व चावल के वितरण की स्थिति जानने के लिए दैनिक जागरण की टीम निकली तो डिडौली गांव में स्थित तीन दुकानों पर बड़ी लापरवाही देखने को मिली। डीलरों ने दुकानों पर कार्डधारकों के हाथ धोने के लिए न तो साबुन रखा था और न ही सैनिटाइजर। इतना ही नहीं कुछ डीलरों को नोडल अधिकारी तक की जानकारी नहीं थी। न ही नोडल अधिकारी राशन वितरण कराने के लिए दुकानों पर पहुंचे। एक दुकान बंद मिली।
स्थान- गांव डिडौली
समय- 11:44
गांव की पहली दुकान पर डीलर ताहिर हुसैन खाद्यान्न बांट रहे थे। यहां कोरोना से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं था। सैनिटाइजर व साबुन तक नहीं रखा गया था। कार्डधारक बगैर हाथ धोए ही मशीन में अंगूठा लगा रहे थे। मौके पर नोडल अधिकारी नहीं थे। इस दुकान से 589 कार्डधारकों को राशन बांटा जाना है। स्थान- गांव डिडौली
समय- 11:55
यह दुकान दूसरी है, जिससे 575 कार्डधारकों को राशन बंटना है। उक्त समय तक केवल 150 कार्डधारकों को ही राशन बंटा था। डीलर कल्लू खां बगैर मास्क पहने राशन का वितरण कर रहे थे। दुकान पर कार्डधारकों के हाथ धोने के लिए सैनिटाइजर व साबुन नहीं था। नोडल अधिकारी के बारे में पूछने पर डीलर ने कहा कि पता नहीं कौन हैं। स्थान- गांव डिडौली
समय- 12:12
गांव में रैसपाल ¨सह तीसरी दुकान के डीलर हैं। यहां पर दुकान बंद मिली। पूछने पर डीलर ने बताया कि मशीन में स्टाक डलवाने के लिए अमरोहा आफिस आया हूं। दोपहर बाद राशन का वितरण किया जाएगा। सभी 508 कार्डधारकों को राशन दिया जाएगा। नोडल अधिकारी इंद्रपाल ¨सह से संपर्क किया गया तो उन्होंने दोपहर बाद आने के लिए कहा है। स्थान- गांव पूरनपुर
समय-12:30
यहां सबकुछ ठीक-ठाक मिला। राशन डीलर दीवान ¨सह मास्क पहनकर गेहूं व चावल कार्डधारकों को वितरित कर रहे थे। प्रत्येक कार्डधारक के साबुन से हाथ धुलवा रहे थे। नोडल अधिकारी सुनील कुमार भी मौके पर मौजूद थे। डीलर ने बताया कि 612 में से 250 कार्डधारकों को राशन बांटा जा चुका है। पहले दिन डेढ़ लाख कार्डधारकों को मिला गेहूं व चावल
अमरोहा: सुबह आठ बजे से जनपद की 867 दुकानों पर डीलरों ने गेहूं व चावल का वितरण शुरू कर दिया। शाम पांच बजे तक यह कार्य चला। जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने बताया पहले दिन जनपद में करीब डेढ़ लाख कार्डधारकों को राशन का वितरण किया गया है। बाकी दिनों में बचे कार्डधारकों को भी राशन बांट दिया जाएगा। कोई डीलर राशन की कालाबाजारी करते हुए पकड़ा जाता है या शिकायत पर हुई जांच में उस पर आरोप सिद्ध होता है तो उसके खिलाफ आवश्यक खाद्य वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा कायम कराया जाएगा। नगरीय क्षेत्र---
पात्र गृहस्थी कार्डधारकों की संख्या- 61820
अंतोदय कार्डधारकों की संख्या- 4630
कुल कार्डधारकों की संख्या- 66450 ग्रामीण क्षेत्र
पात्र गृहस्थी कार्डधारकों की संख्या- 237620
अंतोदय कार्डधारकों की संख्या- 16112
कुल कार्डधारकों की संख्या- 253732