रक्षाबंधन पर पत्नी को पीटने में पति फंसा
हसनपुर रक्षाबंधन के दिन पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटकर बुरी तरह से चोटिल कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 07:11 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 07:11 PM (IST)
हसनपुर : रक्षाबंधन के दिन पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटकर बुरी तरह से चोटिल कर दिया। विवश होकर विवाहिता ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता को उपचार हेतु सीएचसी में भर्ती कराया है।
मामला राजपूत कालोनी का है। मुहल्ला निवासी नीरज शर्मा का कहना है कि उनकी शादी वर्ष 2010 में आकाश शर्मा से हुई। आरोप है कि शादी के बाद से ही वह मारपीट करते हैं। सोमवार को शाम 7:30 बजे पति ने पीटकर जख्मी कर दिया। इससे उसके मुंह एवं आंख पर चोट आई हैं। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया पीड़िता की तहरीर पर आकाश के खिलाफ मुकदमा कायम कर जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें