¨सथेटिक दूध के धंधेबाज की संपत्ति कुर्क
जोया : अदालत के आदेश पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने ¨सथेटिक दूध का धंधा करने वाले
जोया : अदालत के आदेश पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने ¨सथेटिक दूध का धंधा करने वाले आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई की। इस दौरान गांव में सात थानों की पुलिस व पीएसी मौजूद रही। कार्रवाई से गांव में हड़कंप मचा रहा।
वर्ष 2014 में डिडौली पुलिस ने कस्बा जोया में ¨सथेटिक दूध बनाने की फैक्टरी पकड़ी थी। भारी मात्रा में ¨सथेटिक दूध व उपकरण पकड़े गए थे। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इनमें क्षेत्र के गांव नीलीखेड़ी निवासी सुहैल भी नामजद था परंतु वह अदालत में हाजिर नहीं हो रहा था। लिहाजा अदालत ने सुहैल के खिलाफ कुर्की का आदेश जारी कर दिया।
शुक्रवार को सीओ सदर जितेंद्र ¨सह, तहसीलदार धर्मेद्र कुमार अपने साथ डिडौली, अमरोहा नगर, अमरोहा देहात, रजबपुर, सैदनगली, महिला थाना व नौगावां सादात थानों की फोर्स लेकर गांव पहुंचे। इसके अलावा क्यूआरटी व पीएसी के जवान भी गांव में तैनात रहे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई की तथा चल संपत्ति को कोतवाली में लाकर जमा कर दिया। अचल संपत्ति पर सील लगा दी। इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मचा रहा।