मंडी धनौरा के युवक का हापुड़ पुलिस ने किया चालान
मंडी धनौरा हापुड़ पुलिस ने चोरी व लूट की घटना अंजाम देने के आरोप में यहां के एक युवक का चालान किया है।
संवाद सूत्र, चौमुहां (मथुरा): वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के गांव भरतिया में सोमवार रात अपने साथी के साथ प्रेमिका से मिलने आए युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसको लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से लहूलुहान कर घर के बाहर सड़क पर फेंक दिया, जबकि उसके साथी को पीटकर घर में बंधक बना लिया। पुलिस ने दोनों को हमलावरों से छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के गांव परखम गूजर निवासी साहब सिंह गुर्जर (22) के पड़ोसी गांव भरतिया की एक किशोरी से प्रेम संबंध थे। साहब सिंह, साथी लक्ष्मण के साथ सोमवार रात करीब 11 बजे प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। साहब सिंह मुख्य गेट से घर में अंदर चला गया,जबकि लक्ष्मण गेट के बाहर ही खड़ा रहा। इसकी जानकारी किशोरी के स्वजन को हो गई। उन्होंने साहब सिंह को घर के अंदर ही पकड़ लिया। लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से बेरहमी से पिटाई की। अधमरा कर उसे घर के बाहर फेंक दिया। बचाव की कोशिश करने पर लक्ष्मण को भी बंधक बना लिया और जमकर पीटा। इसी बीच पुलिस को किसी ने सूचना दे दी, पुलिस को साहब सिंह सड़क पर लहूलुहान पड़ा मिला। पुलिस ने घर के अंदर से बंधक बनाए गए लक्ष्मण को घायलावस्था में छुड़ाया। दोनों को वृंदावन के संयुक्त जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने साहब सिंह को मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर और एसपी सिटी उदय शंकर सिंह पुलिस के साथ पहुंच गए। करीब चार घंटे बाद किशोरी को गांव से ही बरामद कर महिला थाने भेज दिया गया। मृतक के पिता भगवान सिंह ने बताया कि साहब सिंह मजदूरी करता था। वह सोमवार की सुबह लक्ष्मण के साथ ही मजदूरी को निकला था। उन्होंने गांव भरतिया निवासी किशोरी के बाबा, ताऊ, चाचा और दो चचेरे भाई समेत सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कराई है। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। एसएसपी ने बताया कि चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से परखम गूजर और भरतिया में पीएसी तैनात कर दी गई है। ऐसे खुला राज
किशोरी के बाबा बुद्धि की नजर लक्ष्मण पर पड़ी, उन्होंने लक्ष्मण से घर के बाहर खड़े होने का कारण पूछा। लक्ष्मण ने साहब सिंह के घर के अंदर जाने की जानकारी दी। बाबा ने शोर मचाया और फिर परिवार के अन्य लोग भी आ गए। किशोरी और युवक पास के ही जौनाई के एक स्कूल में पढ़ते हैं। साहब सिंह 12वीं का छात्र था, तो किशोरी नौवीं कक्षा में पढ़ती है।