Move to Jagran APP

विश्व योग दिवस पर स्वस्थ रहने को घरों में किया योग

विश्व योग दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने खुशी व उल्लास के साथ शारीरिक।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Jun 2020 12:11 AM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2020 12:11 AM (IST)
विश्व योग दिवस पर स्वस्थ रहने को घरों में किया योग
विश्व योग दिवस पर स्वस्थ रहने को घरों में किया योग

अमरोहा, जेएनएन। विश्व योग दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने खुशी व उल्लास के साथ शारीरिक दूरी का पालन करते हुए घरों पर ही रहकर परिजनों व आस पड़ोस के लोगों के साथ योग किया।

loksabha election banner

सुबह होते ही विभिन्न संगठनों, राजनैतिक दलों व स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने वाले अन्य अपने-अपने घरों के अंदर, मकान की छतों और कालोनी के खाली पड़े पार्काें में पहुंच गए और आसन लगाकर एक-एक घंटे तक योग किया। विधायक राजीव तरारा ने आवास पर सूर्य नमस्कार इत्यादि योग आसन किए। पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल ने भी अपने आवास पर योगाभ्यास किया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कुछ कार्यकर्ताओं ने चौपला पुल के नीचे संघ का ध्वज लगाकर योग किया। यहां उनके द्वारा विश्व योग दिवस की जागरुकता को शनिवार की शाम ही रंगोली सजा दी थी ताकि शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते हुए रंगोली के घेरों के बाहर खड़े होकर अथवा बैठकर योग किया जाए। इस योगेंद्र कुमार ऊर्फ वंटू अग्रवाल, सरदार पुष्पेंद्र सिंह, सुमित कुमार, गुरुवचन सिंह सिद्धू, विपिन सागर, ठाकुर संजय सिंह इत्यादि मौजूद रहे। पंतजलि स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी भीष्म सिंह आर्य एडवोकेट ने अपने आवास पर परिजनों को अलोम-विलाम इत्यादि आसन कराए। ज्ञान भारती इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अशोक कश्यप ने अपनी न्यायिक मजिस्टेट बेटी अनुप्रिया व पत्नी रेखा कश्यप के साथ घर पर ही कमरे में योग किया। रमाबाई डिग्री कालेज के अजय कुमार ने ऑन लाइन छात्र-छात्राओं को योगा कराया। भानपुर रेलवे फाटक के समीप सेल्फी प्वाइंट पर कुलवंत सिंह, रमन देव, अंकित कुमार आदि ने योग किया। जिला पंचायत सदस्य महेश प्रधान, जिला मंत्री उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जयवीर सिंह व नफीस खां ने एमडीए कालोनी स्थित पार्क में योग किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ उत्तम सिंह प्रजापति व महामंत्री अंकुर नागर ने अपने आवास पर परिवार के साथ मिलकर सुख शांति एवं निरोगी काया के लिए योग अनुलोम भस्त्रिका एवं प्राणायाम किया। इस दौरान सुनीता रानी, रितिक कुमार, गोपाल कृष्णा, राधिका आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.