Move to Jagran APP

गांव-गांव जाकर गिनाई सरकार की उपलब्धियां

अमरोहा : कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान सहित पूर्व एमएलसी और कई भाजपा नेताओं ने गुरुवार को गांवों-गांवों

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jun 2018 11:19 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jun 2018 11:19 PM (IST)
गांव-गांव जाकर गिनाई सरकार की उपलब्धियां
गांव-गांव जाकर गिनाई सरकार की उपलब्धियां

अमरोहा : कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान सहित पूर्व एमएलसी और कई भाजपा नेताओं ने गुरुवार को गांवों-गांवों जाकर सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। ग्रामीणों के बीच जाकर उन्हें साफ नीयत, सही विकास शीर्षक से प्रकाशित पुस्तक भेंट की जिसमें सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों का ब्योरा शामिल है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनी और उनके निस्तारण को संबंधित अफसरों को फोन भी किए।

loksabha election banner

गुरुवार को कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान रजबपुर, डेहरा, बावनखेड़ी, कथकपुर, बादशाहपुर, अटेरना आदि आठ गांवों में जाकर ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाई। उन्होंने इन गांवों के प्रधान और जन सामान्य को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि मोदी सरकार ने चार सालों में देश का अभूतपूर्व विकास किया है। उनके कार्यों को देखकर विरोधी परेशान हैं। उनके पास कोई भी मुद्दा नहीं बचा जिससे वह सरकार को घेर सकें। सरकार ने हर क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है। उसी रास्ते पर योगी सरकार चल रही है। सरकार ने किसान, मजबूर, बेरोजगारों, खिलाड़ियों आदि के लिए कई सारी योजनाएं शुरू की हैं। योगी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य किया है। इस दौरान उन्होंने सभी को सरकार की उपलब्धियों की पुस्तक भेंट की।

गांव अटेरना में तारा ¨सह, रणविजय ¨सह आदि ने अमरोहा मिल चालू कराने की मांग की। इस पर कैबिनेट मंत्री ने अगले सीजन तक मिल चालू कराने का आश्वासन दिया। वहीं पूर्व एमएलसी डॉ. हरि ¨सह ढिल्लो ने पतेई खालसा, सुनौरा, डिडौली, जोया आदि गांवों में जाकर सरकार के कामकाज का बखान किया। भाजपा नेता डॉ. एसके सैनी ने जोया मंडल के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर लेखराज ¨सह, विजयवीर ¨सह, सुखवंत ¨सह, तेजपाल ¨सह, खेमचंद्र, बिजेंद्र ¨सह, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.