Move to Jagran APP

गजरौला से विशेष लगाव रखते थे पूर्व सीएम एनडी तिवारी

उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व सीएम एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एनडी तिवारी के निधन की खबर से यहां औद्योगिक नगरी में शोक की लहर दौड़ गई। दरअसल दिवंगत कांग्रेसी नेता गजरौला से विशेष लगाव रखते थे। उनका कई बार यहां हाईवे किनारे स्थित जुबिलेंट लाइफ साईसेंस के अतिथि गृह में ठहरा हुआ है। एक बार लापता होने की चर्चा गजरौला आगमन के दौरान ही उड़ गई थी। पार्टी के पुराने लोग ऐसी चर्चा करते हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Oct 2018 11:27 PM (IST)Updated: Thu, 18 Oct 2018 11:27 PM (IST)
गजरौला से विशेष लगाव रखते थे पूर्व सीएम एनडी तिवारी
गजरौला से विशेष लगाव रखते थे पूर्व सीएम एनडी तिवारी

गजरौला : उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व सीएम एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एनडी तिवारी के निधन की खबर से यहां औद्योगिक नगरी में शोक की लहर दौड़ गई। दरअसल दिवंगत कांग्रेसी नेता गजरौला से विशेष लगाव रखते थे। उनका कई बार यहां हाईवे किनारे स्थित जुबिलेंट लाइफ साईसेंस के अतिथि गृह में ठहरा हुआ है। एक बार लापता होने की चर्चा गजरौला आगमन के दौरान ही उड़ गई थी। पार्टी के पुराने लोग ऐसी चर्चा करते हैं। पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष अशोक वर्मा बताते हैं कि अंतिम बार वह यहां उत्तराखंड के सीएम रहते आए थे। यह उस समय की बात है जब उन्हें हल्द्वानी से देहरादून जाना था। वह अपने काफिले के साथ मुरादाबाद तक पहुंच गए थे, लेकिन बिजनौर जिले में सड़क मार्ग बारिश के दौरान पेड गिरने से बाधित होने के कारण उन्हें अपना रूट बदलना पड़ा था। इसके बाद वह गजरौला होकर मंडी धनौरा व चांदपुर-बिजनौर के रास्ते गए। इस दौरान वह गजरौला की इसी केमिकल इकाई के गेस्ट हाउस में ठहरे थे। गेस्ट हाउस के एक पुराने कुक को नाम लेकर पुकारा था। उससे पूछा था बहादुर मुझे पहचाना, मैं एनडी तिवारी। उनके निधन कांग्रेसी नेता अशोक वर्मा, डॉ राजीव शुक्ला एडवोकेट, राहुल वर्मा, साजिद चौधरी, मंसूर इत्यादि ने शोक संवेदना जताई है।

loksabha election banner

फोटो एचएसपी 6 से 9 तक पंडित नारायण दत्त तिवारी देश के कुशल राजनेता थे। उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहने के साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री रहते हुए देश की सेवा की। उनके निधन से कांग्रेस को छति पहुंची है।

विनोद कुमार सक्सेना एडवोकेट नगर अध्यक्ष कांग्रेस। देश के विकास में नारायण दत्त तिवारी का अहम योगदान रहा है। हसनपुर में सहकारी चीनी मिल की स्थापना उन्हीं की देन है। हसनपुर से तिवारी जी को विशेष लगाव रहा है। कई बार उनका हसनपुर आना हुआ था।

तारिक मुहम्मद खां पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस नारायण दत्त तिवारी ने कांग्रेस के साथ ही देश को मजबती दी थी। वह सबको साथ लेकर चलने वाले कुशल राजनेता थे। उनके निधन से कांग्रेस की अपूर्णीय छति हुई है। इसकी भरपाई करना बहुत मुश्किल होगा।

ताहिर वसीम कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष। नारायण दत्त तिवारी विकास पुरूष थे। वह सबको साथ लेकर चलने वाले तथा अपने क‌र्त्वय का निष्ठापूर्वक पालन करने वाले व्यक्ति थे। छोटे कार्यकर्ताओं में भी उनकी खास पहचान थी। उनके निधन से कांग्रेस को छति पहुंची है।

पवन अग्रवाल जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.