खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, दूध के नमूने लिए
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने हाईवे पर चे¨कग अभियान चलाकर फैक्ट्री व डेयरियों के वाहनों से मिश्रित दूध के नमूने संग्रहित किए। खाद्य सुरक्षा विभाग की दूध के डेयरियों के वाहनों पर छापेमारी से हाईवे पर खलबली मची रही।
अमरोहा : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने हाईवे पर चे¨कग अभियान चलाकर फैक्ट्री व डेयरियों के वाहनों से दूध के नमूने संग्रहित किए। खाद्य सुरक्षा विभाग की दूध के डेयरियों के वाहनों पर छापेमारी से हाईवे पर खलबली मची रही।
जिलाधिकारी हेमंत कुमार के आदेश के क्रम में खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की टीम ने बीती रात हाईवे पर चे¨कग अभियान चलाया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता की अगुवाई टीम ने फैक्ट्री तथा डेयरी में दूध ले जा रहे वाहनों की चे¨कग की गई। इस क्रम में पारस डेयरी में जा रहे पिकअप वाहन को चौपला गजरौला पर रोका गया। सत्रह केनों में लगभग 5 कुंतल दूध ले जाया जा रहा था। मिलावट का संदेह होने पर विजय पाल ¨सह पुत्र प्रहलाद ¨सह से मिश्रित दूध का नमूना संग्रहित किया गया।
वहीं अन्य पिकअप वाहन को रोका गया, इसमें चौदह केनों में लगभग 5 कुंतल दूध जेके डेयरी जा रहा था। खाद्य सचल टीम द्वारा दूध चेक कर मिलावट का संदेह होने पर मयंक पुत्र चरण ¨सह से मिश्रित दूध का नमूना लिया। निर्यास कंपनी के लिए दूध ले जा रहे पिकअप वाहन को रोका गया तो इसमें 14 केनों में लगभग 2 कुंतल दूध डेरी को जा रहा था। प्रदीप से दूध का नमूना लिया गया। इसी तरह से संत डेयरी में बिक्री हेतु ले जा रहे पिक अप वाहन को रोका गया, इसमें 15 केनो में दूध डेरी को जा रहा था। त्रिलोक ¨सह पुत्र कर्ण ¨सह से दूध का नमूना संग्रहित किया गया। अन्य दो वाहनों से भी कर्म पाल ¨सह पुत्र गो¨वद ¨सह व अमित कुमार पुत्र प्रेम ¨सह से दूध का नमूना संग्रहित किया।
वहीं शुक्रवार को रजबपुर में छापेमारी कर उबेद किराना स्टोर से अरहर की दाल का नमूना लिया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीके जयंत, तन्मय अग्रहरि, महेश कुमार व विजय कुमार शामिल रहे।