Move to Jagran APP

जोया व अमरोहा में पांच मकान गिरे, 13 लाख का नुकसान

गुरुवार रात हुई मूसलाधार बारिश से अमरोहा व जोया में पांच मकान धराशायी हो गए। इन हादसों में ग्यारह लोग घायल हो गए तथा छह मवेशियों की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Aug 2018 10:50 PM (IST)Updated: Fri, 31 Aug 2018 10:50 PM (IST)
जोया व अमरोहा में पांच मकान गिरे, 13 लाख का नुकसान
जोया व अमरोहा में पांच मकान गिरे, 13 लाख का नुकसान

जोया: गुरुवार रात हुई मूसलाधार बारिश से अमरोहा व जोया में पांच मकान धराशायी हो गए। इन हादसों में ग्यारह लोग घायल हो गए तथा छह मवेशियों की मौत हो गई। 13 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। मौके पर पहुंचे लोगों ने मलबे में दबे घायलों को बाहर निकाला। घायलों का सरकारी व निजी अस्पतालों में उपचार कराया गया है।

prime article banner

शुक्रवार तड़के कस्बा जोया के मुहल्ला इकबालनगर में टंकी के पीछे रहने वाले राजू जाटव का मकान भरभरा कर गिर पड़ा। एक बकरा मलबे में दबकर मर गया। राजू भी घायल हो गया। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने सभी को बाहर निकाला। राजू ने लगभग एक लाख का नुकसान बताया है। इसी मुहल्ले में सगे भाई नाजिम व खलील रहते हैं। गुरुवार रात दोनों भाइयों के परिवार कमरों में सो रहे थे। तड़के लगभग चार बजे दोनों भाइयों के मकान गिर गए। मलबे में दोनों के परिवार दब गए।

चीख पुकार सुनकर बारिश में ही आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तथा बचाव कार्य शुरू किया। सभी को बाहर निकाला। हादसे में नाजिम, पत्नी बानो, बेटा रेहान, खलील, बेटा अयान, बेटी आलिया व वृद्ध मां शहजादी घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच बकरों की भी मलबे में दबने से मौत हुई है। घटना में लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

देहात थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा अल्यारपुर में गुरुवार रात बारिश के दौरान आलिम का मकान गिर गया। इस घटना में आलिम व उसकी पत्नी आसिया घायल हो गए। परिवार के अन्य सदस्यों ने दोनों को मलबे से बाहर निकाला। घटना में दो लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। इस क्रम में क्षेत्र के गांव मझौली में भी गुरुवार रात किसान हेतराम ¨सह का मकान गिर गया। घटना में हेतरात ¨सह को मामूली चोट आई है। लगभग दो लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

शुक्रवार शाम छह बजे नगर कोतवाली के मुहल्ला अफगानान में हुमायूं खान का मकान भरभरा कर गिर पड़ा। गनीमत रही कि उस समय परिवार के लोग बाहर थे। घटना से मुहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। इसमें लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.