बुखार से प्रधान समेत दो की और मौत
विकास खंड गंगेश्वरी की ग्राम पंचायत पाड़ली के प्रधान समेत दो लोगों की बुखार से मौत हो गई। ग्राम प्रधान राम ¨सह लगभग एक महीने से बीमार चल रहे थे। परिजनों ने ढवारसी से लेकर सम्भल, मुरादाबाद तक इलाज कराया था। पिछले कुछ दिनों से बुखार होने से उनकी हालत और खराब हो गई। परिजन उपचार हेतु मेरठ ले गए थे। मंगलवार को सुबह 6 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान की मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई तथा परिवार में कोहराम मच गया।
ढवारसी : विकास खंड गंगेश्वरी की ग्राम पंचायत पाड़ली के प्रधान समेत दो लोगों की बुखार से मौत हो गई।
ग्राम प्रधान राम ¨सह लगभग एक महीने से बीमार चल रहे थे। परिजनों ने ढवारसी से लेकर सम्भल, मुरादाबाद तक इलाज कराया। पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत और खराब हो गई। परिजन उपचार हेतु मेरठ ले गए। मंगलवार को सुबह 6 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान की मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई तथा परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक प्रधान ने अपने पीछे पत्नी मुन्नी देवी के अलावा तीन पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़ा है। गमगीन माहौल में परिजनों ने मृतक प्रधान का अंतिम संस्कार कर दिया है। रूखालू : हसनपुर तहसील के रूखालू गांव में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। विधायक महेंद्र ¨सह खडगवंशी के गोद लिए इस गांव में कीचड़ एवं गंदगी का प्रकोप अधिक होने के कारण बुखार से लोग तप रहे हैं। पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे गांव निवासी किसान हनीराम 62 वर्ष की बुखार से रात मौत हो गई। मृतक ने अपने पीछे 6 बच्चों को छोड़ा है। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पिता की मौत के बाद बेटे की हालत बिगड़ी
ढवारसी: पिता ग्राम प्रधान राम ¨सह की मौत की सूचना मिलते ही छोटा पुत्र ओमवीर बदहवास हो गया। रोते रोते उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार हेतु सम्भल के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।