करंट से ई-रिक्शा चालक की मौत, पत्नी गंभीर
मंडी धनौरा गांव कैसरा में ई रिक्शा चार्ज करते समय अचानक करंट उतरने से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। उसे बेहतर उपचार को हायर सेंटर भेजा है। वहीं आक्रोशित लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया। जिन्हें नगर पालिका अध्यक्ष ने समझा बुझाकर शांत किया। गांव कैसरा में धर्मेंद्र पुत्र गोपाल का परिवार रहता है। वह ई रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बताते हैं कि मंगलवार की सुबह वह बिजली से अपनी ई-रिक्शा चार्ज कर रहा था। इस दौरान रिक्शा में करंट दौड़ गया। जिसकी चपेट में आकर धर्मेंद्र की मौके पर ही तड़पकर मौत हो गई। उसकी पत्नी बचाव के दौरान बुरी तरह झुलस गई।
मंडी धनौरा: गांव कैसरा में ई रिक्शा चार्ज करते समय अचानक करंट उतरने से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। उसे बेहतर उपचार को हायर सेंटर भेजा है। वहीं आक्रोशित लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया। जिन्हें नगर पालिका अध्यक्ष ने समझा बुझाकर शांत किया।
गांव कैसरा में धर्मेंद्र पुत्र गोपाल का परिवार रहता है। वह ई रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बताते हैं कि मंगलवार की सुबह वह बिजली से अपनी ई-रिक्शा चार्ज कर रहा था। इस दौरान रिक्शा में करंट दौड़ गया। जिसकी चपेट में आकर धर्मेंद्र की मौके पर ही तड़पकर मौत हो गई। उसकी पत्नी बचाव के दौरान बुरी तरह झुलस गई। इस दौरान चीख पुकार मचने पर पड़ोस के लोग मदद को दौड़े। लोगों ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से पत्नी धर्मवती को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर भेज दिया। वहीं गुस्साए परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए जाम लगने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे नपा अध्यक्ष राजेश सैनी ने मौजूदगी में बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता कराई। इसके बाद लोग शांत होकर लौट गए। साथ ही कहा कि बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
किसी द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई
गांव के केसरा में एक व्यक्ति करंट लगने से मौत हो गई थी। वही उसकी पत्नी झुलस गई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
मुकेश कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक, मंडी धनौरा।