मंडी धनौरा व बछरायूं में सादगी से मनाई ईद
मंडी धनौरा ईद उल अजहा का पर्व सादगी से मनाया गया। कोरोना संक्रमण के चलते लोगों ने घरों पर नमाज पढ़ी।
मंडी धनौरा : ईद उल अजहा का पर्व सादगी से मनाया गया। कोरोना संक्रमण के चलते लोगों ने घरों पर नमाज अदा कर परपंरागत तरीके से कुर्बानी की। वहीं लोगों को पर्व की मुबारकबाद भी दी। पुलिस भी पर्व को लेकर मुस्तैद नजर आई।
सरकार के आदेश का पालन करते हुए मस्जिदों में कमेटी के लोगों के द्वारा ही शारीरिक दूरी नियम का पालन करते हुए नमाज पढ़ी गई। बाकी आम लोगों ने घरों के अंदर नमाज अदा कर इस मौके पर दुआ की। इसके बाद लोगों को ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी गई। वहीं घर आए मेहमानों को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा किया गया। इस मौके पर डॉ मोहम्मद इस्माइल, अकबर अहमद, अफसर अली वारसी व बछरायूं पालिका के चेयरमैन राहत हसन इत्यादि के घरों पर खासे लोग मुबारकबाद देने पहुंचे।