उपचार के दौरान महिला की मौत, कोहराम
आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसी महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। बता दें कि करीब एक पखवाड़े पूर्व मुहल्ला मायापुरी
गजरौला : आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसी महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मचा है। एक पखवाड़े पूर्व मुहल्ला मायापुरी में पूनम नामक एक महिला ने घरेलू कलह में खुद के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली थी। गंभीर हालत में उसे सीएचसी से दिल्ली के लिए रेफर कर दिया था। वर्तमान में उसका उपचार वहां के एक अस्पताल में चल रहा था। सोमवार की देरशाम उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
सिगरेट पीने से मना करने पर पीटा
गजरौला : मुहल्ला नाईपुरा निवासी पंकज का आरोप है कि मुहल्ले का मदन सिगरेट पी रहा था। उसने सिगरेट पीने से मना किया तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे पीट दिया। इससे वह घायल हो गया। थाने में तहरीर दी है।