दुर्गा अष्टमी पर हवन यज्ञ कर कन्याओं को जिमाया
शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। अष्टमी पर मंदिरों व घरों में हवन यज्ञ उपरांत कन्याओं को जिवाया भी गया। शाम में महिलाओं ने भजन कीर्तन कर मां भगवती की महिमा का बखान भी किया।
गजरौला: शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। मंदिरों व घरों में हवन यज्ञ उपरांत कन्याओं को जिमाया गया। शाम में महिलाओं ने भजन कीर्तन कर मां भगवती की महिमा का गुणमान किया।
बुधवार को प्राचीन चामुंडा मंदिर, गंगा प्याऊ शिव मंदिर, कालका मंदिर टीचर कालोनी, श्रीराम मंदिर, फाजलपुर, अतरपुरा, लक्ष्मीनगर, चौपला, स्टेशन आदि मंदिरों पर पूजा अर्चना को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने मां भगवती के आठवें रूप महागौरी की दीप, धूप, अगरबत्ती, फूल प्रसाद आदि अर्पित कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। वहीं अष्टमी पूजन करने वाले भक्तों ने मंदिरों व घरों में हवन यज्ञ कर कन्याओं को जिमा कर उपवास पूर्ण किए।
पूजा अर्चना के दौरान घंटे घडियाल, शंख व जयकारों से माहौल भक्ति मय बना था। हवन में आहुतियां प्रविष्ट होने से वातावरण सुगंधित हो उठा। वहीं नवमी पूजन करने वाले भक्तों ने आज भी उपवास रखे। शाम के समय महिलाओं ने मंदिरों व घरों में ढोलक की थाप पर भजन कीर्तन कर मां शेरावाली की महिमा का गुणगान किया।