हवन-पूजन के साथ कराया कन्या भोज
जागरण संवाददाता अमरोहा नवरात्र के आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। मंदिरों पर भी भजन-कीर्तन का सिलसिला जारी रहा। वहीं भक्तों ने सुबह से ही देवी स्वरूप कन्याओं को हलवा पूरी व खीर खिलाकर अपने व्रत का परायण किया। वहीं मंदिरों में माता के जयकारों से पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा।
अमरोहा : नवरात्र के आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। मंदिरों पर भी भजन-कीर्तन का सिलसिला जारी रहा। कुछ भक्तों ने सुबह देवी स्वरूप कन्याओं को हलवा, पूरी व खीर खिलाकर व्रत का परायण किया।
शनिवार को नवरात्र अष्टमी पर महागौरी की घरों व मंदिरों में जगह-जगह विशेष पूजा अर्चना की गई। माता महागौरी का गुणगान किया गया। वासुदेव मंदिर, गंगा मंदिर, मुहल्ला मोती नगर के चामुंडा मंदिर, डबल फाटक दुर्गा मंदिर समेत अन्य मंदिरों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों पर पूजा अर्चना के बाद भक्तों ने घरों पर मां महागौरी के हवन में आहुतियां देकर हलवा, खीर, पूरी का भोग लगवाया।
कुछ भक्तों ने कन्याओं को घरों पर बुलाकर हलुआ, पूरी, खीर खिलाने के बाद दान-दक्षिणा व उपहार दिए। प्रसाद ग्रहण कर व्रत का परायण किया। कन्या-वरुआ जिमाने का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा।