Move to Jagran APP

नशे में 50 फीट ऊंचे ब्रजघाट गंगा पुल से गिरा व्यक्ति, रेफर

कांकाठेर (गजरौला) पचास फीट ऊंचे ब्रजघाट गंगा के पुल से नशे में धुत एक व्यक्ति गिर गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 12:18 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 12:18 AM (IST)
नशे में 50 फीट ऊंचे ब्रजघाट गंगा पुल से गिरा व्यक्ति, रेफर
नशे में 50 फीट ऊंचे ब्रजघाट गंगा पुल से गिरा व्यक्ति, रेफर

कांकाठेर (गजरौला) : पचास फीट ऊंचे ब्रजघाट गंगा के पुल से नशे में धुत एक व्यक्ति गिर गया। पुलिस ने उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।

loksabha election banner

घटना शनिवार की तड़के करीब चार बजे की है। नशे में धुत एक व्यक्ति ब्रजघाट के पुल व बंद पड़े पुराने पुल के बीच वाली खाली जगह में गिर गया। लगभग 50 फीट ऊंचाई से गिरने के बाद इस व्यक्ति के शरीर का कुछ हिस्सा गंगा में गिरा और कुछ टापू पर रह गया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद व्यक्ति टापू पर पड़ा हुआ कराहते हुए जान बचाने के लिए चिल्लाता नजर आया।

इस दौरान वहां पर पहुंचे आसपास के पुरोहितों ने देखा तो उन्होंने ब्रजघाट चौकी पर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाव के माध्यम से गंगा से बाहर निकाला और उसे पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर हालत नाजुक होने पर उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस उसके बारे में छानबीन कर रही है।

ब्रजघाट चौकी प्रभारी मोहित बालियान ने बताया व्यक्ति पूरी तरह से नशे में था। वह पुल से गिर गया। पुलिस कर्मियों ने वहां से उठाकर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से रेफर कर दिया गया। मामूली होश आने पर उसने अपना नाम राजेंद्र पुत्र वेद प्रकाश निवासी पानीपत बताया लेकिन पता नहीं बता पाया। घटना की नहीं होती जानकारी तो ठंड से बिगड़ सकती थी हालत

गजरौला : ब्रजघाट पुल से गिरकर गंगा में गिरे व्यक्ति के बारे में अगर, जानकारी नहीं पाती तो ठंड के मौसम में पानी में पड़े रहने से उसकी हालत भी बिगड़ सकती थी। शुक्र है कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.