Move to Jagran APP

भगवान राम का राज्याभिषेक सुन भक्त हुए प्रसन्न

गजरौला : भगवान श्री रामचंद्र जी के अयोध्या वापस लौटने पर प्रजा खुशी से झूम उठती है। अयोध्या भी चहक उ

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 11:15 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 11:15 PM (IST)
भगवान राम का राज्याभिषेक सुन भक्त हुए प्रसन्न
भगवान राम का राज्याभिषेक सुन भक्त हुए प्रसन्न

गजरौला : भगवान श्री रामचंद्र जी के अयोध्या वापस लौटने पर प्रजा खुशी से झूम उठती है। अयोध्या भी चहक उठती है। वहीं भगवान राम का राज्याभिषेक किया जाता है। इसका वर्णन सुनकर भक्त भी प्रसन्न हो गए। जयश्रीम के उदघोष गूंजने लगे।

loksabha election banner

सोमवार की रात बस्ती के रमाशंकर कौशिक स्मृति पार्क रामलीला मैदान में चल रहे 92 वें श्री रामलीला आयोजन में श्री रामचंद्र जी के राज्याभिषेक का वर्णन सुनाया गया। इसका शुभारंभ आरती एवं पूजन से हुआ। इसके पश्चात उपस्थित समिति के सदस्यों ने रावण वध के पश्चात विभीषण का लंका का राजतिलक, माता सीता की लंका से श्री राम के पास वापसी, अग्निपरीक्षा, उसके बाद श्री राम का अयोध्या के लिए वापस लौटना, हनुमान का भरत को प्रभु राम के आने का संदेश देना ,राम-भरत मिलन, उसके बाद प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक का वर्णन सुनाया।

इस अवसर पर प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष रामप्रकाश गर्ग, उपाध्यक्ष शैलेश गर्ग, प्रबंधक डॉ आशुतोष भूषण शर्मा, महामंत्री विपिन कौशिक, कोषाध्यक्ष डा. निरंजन प्रसाद गर्ग, जनार्दन कौशिक, रामनिवास अग्रवाल, अजय कुमार सिघल, संजीव सिघल, प्रमोद कुमार सिघल, योगेंद्र कुमार बंटू, राहुल गोयल, गौरव गोयल, संजय सिघल, ग्रीस विश्वकर्मा, नितिन सिघल सहित गणमान्य उपस्थित रहे। इधर रेलवे स्टेशन रोड की रामलीला में भी भगवान राम का राज्याभिषेक का वर्णन सुनाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.