कर्नाटक में सरकार बनने पर झूमे कांग्रेसी
अमरोहा : कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर में
अमरोहा : कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर में विजय जुलूस निकाला और सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना की।
जिला और शहर कांग्रेस कार्यकर्ता नगर पालिका के अशफाक उल्ला खां पार्क में एकत्र हुए। यहां से कार्यकर्ताओं ने कोट चौराहे तक विजय जुलूस निकाला। जिलाध्यक्ष चौधरी सुखराज ¨सह ने कहा कि बीते दिन कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी असंवैधानिक रूप से सरकार बनाने का प्रयास कर रही थी, परन्तु सच्चाई के सामने झुकना पडा। देश की सर्वोच्च अदालत ने भाजपा को जो बहुमत पेश करने का समय दिया था उस पर भाजपा को झुकना पड़ा। कर्नाटक में आम जनता की जीत हुई है। विजय जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की शान में कसीदे पढ़े।
इस अवसर पर फैज आलम रायनी, डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी, निराले मियां अंसारी, अली इमाम रिजवी, हरी ¨सह मौर्य, ओमकार कटारियां, सरदार इंद्र ¨सह, शाहिद सैफी, फैज उद्दीन, मलिक अंसारी, चंदन नकवी, डॉ. अमीनुल हक, नवीन कुमार, सुभाष पोसवाल, इंद्रपाल ¨सह आदि थे।