डग्गामार बसें बन सकती हैं शांति व्यवस्था को खतरा
रहरा मोटी कमाई के लिए लिक मार्गो से होकर दिल्ली के लिए डग्गामार बसों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है।
रहरा : मोटी कमाई के लिए लिक मार्गो से होकर दिल्ली के लिए डग्गामार बसों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। एक दूसरे के आगे बस चलाने को लेकर दबंगों में तनातनी हो भी हो जाती है। कई बार वर्चस्व की लड़ाई में बंदूकें भी तन चुकीं हैं। अवैध धंधे में लिप्त लोग खुद को सत्तापक्ष से जुड़ा बता रहे हैं।
नई उम्र के एक संचालक ने शनिवार रात जल्लोपुर गंगा बांध से दूसरे की बस को वापस कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में गाली गलौज भी हुई। थाना रहरा क्षेत्र के ग्राम पौरारा निवासी डग्गामार बस के संचालक का आरोप है तीन वर्ष से उसकी एक बस दढि़याल से गंगा बांध होकर दिल्ली जाती हैं। करीब 10 दिन पहले ग्राम तरौली निवासी खुद को सत्ता पक्ष से जुड़ा बताने वाले व्यक्ति ने अपनी दो बसों का संचालन दिल्ली को शुरू कर दिया तथा दूसरों की बसों को रोक रहा है। उधर तरौली निवासी संचालक ने भी करीब तीन साल से लगातार उसी रोड पर बस चलाने की बात कही है।
कुल मिलाकर डग्गामार बसों के संचालन के दौरान से कभी भी क्षेत्र में बवाल होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। उधर, प्रभारी निरीक्षक रहरा सत्येंद्र कुमार सिंह मामले से अनभिज्ञता जता रहे हैं। कहा वह इसकी जांच कराएंगे।