मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर कोरोना योद्धा सम्मानित
गजरौला गोरक्षा समिति विश्व हिदू महासंघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 49 वां जन्मदिन मनाया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 11:02 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 11:02 PM (IST)
गजरौला: गोरक्षा समिति विश्व हिदू महासंघ ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 49 वां जन्मदिवस हिदू स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर कोरोना योद्धाओं को फल एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
शुक्रवार को नगर में मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर महासंघ के कार्यकर्ताओं ने कोरोना योद्धा पुलिस कर्मियों एवं अन्यों को गमछा एवं फल आदि वितरित किए। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाते हुए उनकी लंबी आयु की कामना की। इस दौरान नगर अध्यक्ष अनुज गिल, नगर महामंत्री जगदीप सिद्दू, कोषाध्यक्ष राम सिंह चौहान, जिला प्रभारी धनपाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें