कोरोना पॉजिटिव छह व्यक्ति और हुए स्वस्थ, घर वापसी
अमरोहा कोविड अस्पताल में भर्ती छह मरीजों ने और कोरोना को मात दी है।
अमरोहा : कोविड अस्पताल में भर्ती छह मरीजों ने और कोरोना को मात दी है। इलाज के दौरान कोरोना के लक्षण नहीं मिलने पर चिकित्सकों ने उन्हें पूर्ण रूप से स्वस्थ घोषित कर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। जिले में कोरोना से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 333 हो गई है।
कबिलेगौर है कि रजबपुर स्थित हाइवे किनारे निजी कोविड अस्पताल में जिले के कोरोना पॉजिटिव भर्ती हैं। इनमे छह मरीज दस दिन पहले ही भर्ती हुए थे। जिनका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान कोरोना के लक्षण नहीं मिलने पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी गाइड लाइन के अनुसार पूर्ण रूप से स्वस्थ घोषित कर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया।
संचारी रोग नियंत्रण नोडल अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि अस्पताल से छह लोगों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया है।