भाजपाइयों ने चेतन चौहान को दी श्रद्धांजलि
गजरौला दिवंगत कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की कोरल फैक्ट्री पहुंचकर कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Aug 2020 11:38 PM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2020 11:38 PM (IST)
गजरौला : दिवंगत कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की कोरल फैक्ट्री पहुंचकर कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। यहां श्रद्धांजलि कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। भाजपा नेता रामवीर गूर्जर ने बताया बुधवार को ताहरपुर मंडल के भाजपा अध्यक्ष अमरपाल चौहान व नौगावां सादात मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार को कोरल फैक्टरी पहुंचे और यहां दिवंगत कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का याद करते हुए नम आंखों से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर दिवंगत कैबिनेट मंत्री के भाई पीपीएस चौहान, विहिप के जिला उपाध्यक्ष वीर सिंह भगत इत्यादि मौजूद रहे। यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम 29 अगस्त तक चलेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें