सपा नेता को कार से कुचलने की कोशिश
सपा युवजन सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष फैसल अल्वी को शुक्रवार देर रात रहरा मार्ग पर फार्च्यूनर कार सवारों ने कुचलने की कोशिश की गई। श्री अल्वी ने अपनी बाइक कच्चे में गिराकर जान बचाई। कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कलां निवासी फैसल अल्वी सपा युवजन सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हैं। शुक्रवार को रात 10.40 बजे वह अपनी बुलेट बाइक से हसनपुर से शाहपुर कला जा रहे थे।
हसनपुर : सपा युवजन सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष फैसल अल्वी को शुक्रवार देर रात रहरा मार्ग पर कार सवारों ने कुचलने की कोशिश की गई। अल्वी ने अपनी बाइक कच्चे में गिराकर जान बचाई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कलां निवासी फैसल अल्वी सपा युवजन सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हैं। शुक्रवार को रात 10.40 बजे वह अपनी बुलेट बाइक से हसनपुर से शाहपुर कला जा रहे थे। आरोप है कि हसनपुर से निकलते ही प्रथमा बैंक के नजदीक पीछे से आई कार में सवार लोगों ने उन्हें कुचलने की कोशिश की। कच्चे में बाइक गिराकर उन्होंने जान बचाई। गिरने पर तीव्र गति से कार लेकर आरोपित फरार हो गए। सपा नेता ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करते हुए वाहन चेकिग की। लेकिन आरोपितों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस को मामले की तहरीर दे दी गई है। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि फैसल अल्वी ने कार से कुचलने के प्रयास की तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। भूमि विवाद में सपा नेता गिरफ्तार हसनपुर: कोतवाली पुलिस ने पटटे की भूमि के विवाद में सपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष जय सिंह खडगवंशी व उनके भाई समेत तीन लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। गांव सकरौली मिलक निवासी जय सिंह खडगवंशी सपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रह चुके हैं। शनिवार को पटटे की डेढ़ बीघा भूमि के विवाद में पुलिस ने जय सिंह खडगवंशी व उनके भाई हरिचंद्र तथा दूसरे पक्ष के चतरी सिंह को गिरफ्तार कर एसडीएम के न्यायालय में पेश किया। एसडीएम उछ्वव त्रिपाठी ने जमानत देकर उन्हें रिहा कर दिया है।