एआरटीओ ने चार टेंपो किए सीज
हसनपुर क्षेत्र में विभिन्न मार्गों पर अवैध रूप से संचालित डग्गामार वाहनों के खिलाफ एआरटीओ ने अभियान चलाया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 12:06 AM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 06:06 AM (IST)
हसनपुर : क्षेत्र में विभिन्न मार्गों पर अवैध रूप से संचालित डग्गामार वाहनों के खिलाफ एआरटीओ ने अभियान चलाया। इस दौरान चार टेंपो पकड़ कर खींच कर के कोतवाली पुलिस को सौंप दिए हैं। एआरटीओ द्वारा चलाए जा रहे अभियान से डग्गामार वाहन चालकों में हलचल मची रही। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि एआरटीओ द्वारा चार टेंपो पकड़ कर सीज कराए गए हैं। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में रहरा हसनपुर मार्ग, सम्भल हसनपुर गजरौला तथा हसनपुर अमरोहा मार्ग पर बड़े पैमाने पर डग्गामार वाहनों का संचालन हो रहा है। हसनपुर रहरा मार्ग पर तो सरकार को प्रतिमाह टैक्स देकर चलने वाली निजी बसों को डग्गामार वाहनों ने खदेड़ दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें