Move to Jagran APP

अमरोहा-हसनपुर मार्ग अब होगा चेतन चौहान मार्ग

अमरोहा प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे दिवंगत चेतन चौहान के नाम पर अमरोहा-हसनपुर मार्ग का नाम रखा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 11:31 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 05:03 AM (IST)
अमरोहा-हसनपुर मार्ग अब होगा चेतन चौहान मार्ग
अमरोहा-हसनपुर मार्ग अब होगा चेतन चौहान मार्ग

अमरोहा : प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे दिवंगत चेतन चौहान के नाम अमरोहा-हसनपुर मार्ग का नामकरण किया गया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

loksabha election banner

मालूम हो प्रदेश सरकार में होमगार्ड मंत्री रहे दिवंगत चेतन चौहान का 16 अगस्त को गुरुग्राम के अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह अमरोहा की नौगावां सादात विधानसभा सीट से विधायक थे। दिग्गज क्रिकेटर रहे स्वर्गीय चेतन चौहान के नाम पर सड़क का नामकरण कराने के लिए भाजपा जिला इकाई ने भी प्रस्ताव तैयार किया था। जिलाध्यक्ष ब्रजेश चौधरी ने अमरोहा-हसनपुर मार्ग का नामकरण स्वर्गीय चेतन चौहान के नाम पर करने का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा था। उस पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मोहर लगा दी है।

सोमवार को उन्होंने इस मार्ग का नामकरण चेतन चौहान मार्ग के रूप में कर दिया है। इस बारे में जिलाध्यक्ष ने बताया उप मुख्यमंत्री ने स्व. चेतन चौहान के नाम पर अमरोहा-हसनपुर मार्ग का नामकरण करने की घोषणा कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.