लंबे अरसे बाद रेलवे स्टेशन पर रुकी ट्रेन, आठ यात्री लाई, चौदह ले गई Moradabad News
स्टेशन पर मौजूद रहे एसडीएम संग कोतवाल। लंबे समय के बाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची ट्रेन और उतरे यात्री। जीआरपी और आरपीएफ ने की थर्मल स्क्रीनिंग।
अमरोहा,जेएनएन। लॉकडाउन में रुकीं ट्रेन लंबे अरसे बाद अमरोहा पहुंचीं। दो ट्रेनों के जरिये महज आठ यात्री स्टेशन पर उतरे, जबकि 14 लोगों ने यहां से आगे का सफर तय किया। एसडीएम खुद कोतवाल के साथ स्टेशन पर मौजूद रहे। वहीं जीआरपी व आरपीएफ ने थर्मल स्क्रीङ्क्षनग की। रेलवे बोर्ड की अनुमति मिलने के बाद सोमवार की रात 11 बजे एसडीएम विवेक कुमार यादव पुलिस बल के साथ स्टेशन पहुंच गए। दिल्ली दिशा से शहीद एक्सप्रेस 11.30 बजे स्टेशन पहुंची। ट्रेन से छह यात्री उतरे। जीआरपी व आरपीएफ के जवानों ने इनको मेन गेट पर ले जाकर थर्मल स्क्रीङ्क्षनग कराई। इसके बाद उन्हें होम क्वारंटाइन के निर्देश देकर घरों को रवाना किया। इसके बाद मंगलवार की सुबह छह बजे दिल्ली जाने के लिए दूसरी ट्रेन सत्याग्रह एक्सप्रेस पहुंची। इसमें चार यात्री उतरने थे लेकिन, दो ही उतरे। इनकी भी थर्मल स्क्रीङ्क्षनग कराई गई। वहीं ट्रेन से दिल्ली जाने के लिए 14 यात्रियों का परीक्षण कराकर ट्रेन में बैठाकर रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक सरदार ङ्क्षसह, जीआरपी चौकी इंचार्ज सचिन जावला, आरपीएफ चौकी इंचार्ज वीरेंद्र ङ्क्षसह बिष्ट, लेखपालों समेत रेलवे कर्मी मौजूद रहे।
कंफर्म टिकट न होने पर चार को लौटाया
अमरोहा : स्टेशन अधीक्षक सरदार ङ्क्षसह ने बताया अमरोहा से दोनों ट्रेनों से गंतव्य को जाने के लिए 18 यात्री आए थे। इनमें चार यात्रियों के पास कंफर्म टिकट न होने के कारण उन्हें वापस भेज दिया गया। अन्य के पास कंफर्म टिकट थे।
गजरौला में छह यात्री उतरे, दो हुए सवार
गजरौला : रेलवे स्टेशन पर लॉकडाउन के दौरान पहली यात्री ट्रेन सत्याग्रह एक्सप्रेस ठहरी। यह ट्रेन दो मिनट रुकने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गई। इससे उतरे छह यात्रियों को होम क्वारंटाइन किया गया है। मंगलवार को अप में जाने को सत्याग्रह एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 5: 08 बजे से सवा घंटा विलंब से यानी 6: 23 बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची। इसमें से छह यात्री उतरे। यहां से सवार होने वाले छह यात्रियों का रिजर्वेशन था लेकिन, दो ही सवार हुए। बाकी यात्री नहीं पहुंचे। ट्रेन से उतरे यात्रियों की थर्मल स्क्रीङ्क्षनग करने के बाद स्टेशन से बाहर निकाला गया। इनको होम क्वारंटाइन किया गया है। स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र ङ्क्षसह, आरपीएफ इंस्पेक्टर सुभाष विश्नोई, प्रभारी निरीक्षक जयवीर ङ्क्षसह व जीआरपी चौकी प्रभारी रङ्क्षवद्र ङ्क्षसह व्यवस्था में जुटे रहे।