गजरौला में को दो आएंगे अमित शाह व योगी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय दो फरवरी को अमरोहा जनपद के गजरौला में आएंगे। यहां के रमाबाई आंबेडकर डिग्री कालेज के मैदान पर होने वाले पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 19 जनपदों के 20 हजार बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। गुरुवार को इसकी जानकारी पार्टी के एनजीओ प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक डॉ मनन कौशल ने दी। माना जा रहा है कि इसी कार्यक्रम से पार्टी पश्चिम में लोकसभा चुनाव को लेकर बिगुल बजाएगी।
गजरौला : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय दो फरवरी को अमरोहा जनपद के गजरौला में आएंगे।
वह यहां के रमाबाई आंबेडकर डिग्री कालेज के मैदान पर होने वाले पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 19 जनपदों के 20 हजार बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। गुरुवार को इसकी जानकारी पार्टी के एनजीओ प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक डॉ. मनन कौशल ने दी। माना जा रहा है कि इसी कार्यक्रम से पार्टी पश्चिम में लोकसभा चुनाव को लेकर बिगुल बजायेगी।