मुकदमे में फैसले का दबाव बनाने के लिए डाला तेजाब
अमरोहा: नगर के भीड़भाड़ इलाके में दो लोगों पर तेजाब फेंके जाने की घटना के पीछे पारिवारिक विवाद सामने आ
अमरोहा: नगर के भीड़भाड़ इलाके में दो लोगों पर तेजाब फेंके जाने की घटना के पीछे पारिवारिक विवाद सामने आया है। सालभर से दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में फैसले को लेकर इस घटना को अंजाम देना माना जा रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। परंतु इस घटना को शक की नजर से भी देखा जा रहा है। गुरुवार दोपहर नगर कोतवाली क्षेत्र में गांधी मूर्ति तिराहा पर पर बाइक सवार दो युवकों ने पुष्कर नगर कालोनी निवासी जगदीश व उनके रिश्तेदार बब्लू पर तेजाब फेंक दिया था। इस मामले में जगदीश द्वारा उनके रिश्तेदारों पर ही हमला करने का आरोप लगाया गया है। जगदीश का कहना है कि उनकी रिश्तेदारी कांठ थाना क्षेत्र में है। रिश्तेदारों से मुकदमा चल रहा है। वह फैसले का दबाव बना रहे हैं। यह हमला उनके द्वारा कराया गया है। दोपहर भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया था। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। वहीं घटना को संदेह की ²ष्टि से भी देखा जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक बताते हैं कि मामले की जांच की जा रही है। अभी स्थिति स्पष्ट नही है। प्राथमिक जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया है।