गन्ने की खड़ी फसल जोतने का आरोप
हसनपुर ग्राम जेबड़ा मुस्तकम निवासी विजेंद्र सिंह ने गांव के कुछ लोगों पर गन्ने की फसल जोतने का आरोप लगाया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 11:26 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 06:08 AM (IST)
हसनपुर: ग्राम जेबड़ा मुस्तकम निवासी विजेंद्र सिंह ने गांव के कुछ लोगों पर उनकी भूमि में खड़ी गन्ने की फसल को जोतने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी से शिकायत की है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उनकी भूमि का कूटरचित बैनामा करा लिया था। मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। पीड़ित का आरोप है कि उन्हें न्यायालय से स्टे भी मिला हुआ है। इसके बावजूद भी उनकी तैयार खड़ी फसल को ट्रैक्टर चलाकर पलट दिया है। पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग एसडीएम से की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें