छत से गिर कर मासूम की मौत
मकान की छत पर खेल रही बच्ची छत से गिरकर घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर हालत में रेफर किया गया। बच्ची ने उपचार को ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। मौत से कोहराम मचा हुआ है। घटना शहर के मुहल्ला चामुण्डा की है। यहां माजिद का परिवार रहता है।
मंडी धनौरा : मकान की छत पर खेल रही बच्ची छत से गिरकर घायल हो गई। उपचार को ले जाते वक्त रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
घटना शहर के मुहल्ला चामुण्डा की है। यहां माजिद का परिवार रहता है। शुक्रवार को उसकी तीन वर्षीय पुत्री मदीहा घर की छत पर खेल रही थी। इस दौरान अचानक पैर फिसलने के कारण घर के आंगन में गिर कर घायल हो गई। उसे आनन-फानन मे नगर के सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने निकटवर्ती कब्रिस्तान में उसका दफीना कर दिया।