Move to Jagran APP

17 साल के किशोर से शादी करने की जिद पर अड़ी 50 वर्षीय विधवा

गजरौला पचास वर्षीय विधवा का दिल 17 साल के किशोर से लग गया। विधवा ने किशोर के साथ शादी का फैसला कर लिया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 06:06 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 06:06 PM (IST)
17 साल के किशोर से शादी करने की जिद पर अड़ी 50 वर्षीय विधवा
17 साल के किशोर से शादी करने की जिद पर अड़ी 50 वर्षीय विधवा

गजरौला : पचास वर्षीय विधवा का दिल 17 साल के किशोर से लग गया। विधवा ने किशोर के साथ शादी करने का फैसला कर लिया और किशोर से शादी करने की जिद पर अड़ी है। किशोर शादी करने से इनकार कर रहा है। विधवा किशोर के घर पहुंच गई। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। पुलिस जांच में जुटी है।

loksabha election banner

दरअसल, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 50 वर्षीय विधवा का दिल गांव आने जाने वाले थाना रजबपुर क्षेत्र के गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर से लग गया। चार माह पूर्व शुरू हुआ प्रेम प्रसंग का यह सिलसिला अब शादी तक आ पहुंचा है। विधवा किशोर को अपना पति बनाने की जिद पर अड़ी है। जबकि किशोर शादी करने से इनकार कर रहा है। मंगलवार की शाम विधवा किशोर के घर पहुंच गई और शादी करने की बात कहने लगी। इस बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। घटनास्थल थाना रजबपुर क्षेत्र का है। इसलिए संबंधित मामले की सूचना वहां की पुलिस को भी दी गई। लेकिन, विधवा ने तहरीर स्थानीय थाने में देकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

हल्का प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया मामला संज्ञान में आया है। विधवा किशोर से शादी करने की जिद पर अड़ी है लेकिन, जिस गांव में विवाद हुआ है। वह थाना रजबपुर क्षेत्र का है। इसलिए वहां की पुलिस को अवगत करा दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.