489 बूथों पर 3,06, 561 मतदाता डालेंगे वोट
अमरोहा नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन तैयार है।
अमरोहा : नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा तेजी के साथ तैयारियों को अंजाम दिया जा रहा है। उसके द्वारा पोलिग बूथों का निर्धारण कर दिया गया है। इस बार विस क्षेत्र में 489 पोलिग बूथ बनाए गए हैं। इनमें 117 सहायक बूथ शामिल हैं। इन बूथों पर 3,06561 मतदाता वोटिग करेंगे।
प्रशासन नौगावां विस चुनाव को लेकर बेहद गंभीर है। धीरे-धीरे उसके द्वारा चुनावी तैयारियों को परवान चढ़ाया जा रहा था लेकिन, मंगलवार की दोपहर जब उपचुनाव की तारीख का ऐलान हुआ तो प्रशासन सक्रिय हो गया। अधिकारियों के मुताबिक पिछले चुनाव में 372 मतदेय स्थल थे लेकिन, उपचुनाव में उनकी संख्या बढ़ गई है। इस चुनाव में एक हजार से अधिक मतदाता वाले बूथों के पास ही सहायक बूथ बनाए गए हैं।
तीन नवंबर को विस क्षेत्र में 489 बूथों पर पोलिग होगा। जिनमें 117 सहायक बूथ शामिल हैं। कुल 3,06561 मतदाता वोट डालेंगे। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,62,597 है जबकि महिला मतदाता 1,43, 945 हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने बताया चुनाव की तैयारियां चालू हो गई हैं। सभी बूथों का निरीक्षण तहसीलों के एसडीएम ने कर लिया है। जहां कमियां मिली हैं, उनको दूर कराया जा रहा है।