24 कोरोना पॉजिटिव हुए ठीक, अस्पताल से किए गए डिस्चार्ज
अमरोहा जनपद के 24 लोगों ने कोरोना को हरा दिया है। इन कोरोना विजेताओं को अधिकारियों ने विदाई दी।
By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 11:10 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2020 11:10 PM (IST)
अमरोहा : जनपद के 24 लोगों ने कोरोना को हरा दिया है। इन कोरोना विजेताओं को अधिकारियों व चिकित्सकों ने उपहार देकर सम्मानित किया और फिर घरों को रवाना कर दिया।
वेंकेटेश्वरा संस्थान मेरठ एवं विम्स मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल गजरौला में मंगलवार को बड़ी कामयाबी मिली। यहां कोरोना के 14 मरीज बेहतर इलाज के बाद ठीक हो गए। दोपहर ढाई बजे हॉस्पिटल के स्टाफ व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका पुष्प वर्षा से स्वागत किया और उपहार देकर उनकी हौसला अफजाई की। तत्पश्चात सभी को वहां से घरों के लिए भिजवा दिया गया।
इधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.मेघ सिंह ने बताया कि दस अन्य मरीज भी सही हुए हैं। वह टीएमयू में भर्ती थे। उनको भी घरों के लिए रवाना कर दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें