Move to Jagran APP

धूमधाम से मनाया गया कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस

अमरोहा कांग्रेसियों ने सोमवार को पार्टी का 136वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Dec 2020 10:45 PM (IST)Updated: Mon, 28 Dec 2020 10:45 PM (IST)
धूमधाम से मनाया गया कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस
धूमधाम से मनाया गया कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस

अमरोहा : कांग्रेसियों ने सोमवार को पार्टी का 136वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान जिला व शहर कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कृषि बिल के विरोध में पदयात्रा निकाली। वरिष्ठ कांग्रेसजनों को सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बिजनौर रोड स्थित पाइनवुड स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश सचिव सचिन चौधरी ने कहा कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। इसका अपना गौरवमयी इतिहास रहा है। राष्ट्रीय एकता और भाईचारा कांग्रेस का मूल सिद्धांत रहा है। बोले-कांग्रेस ने देश को आजाद कराया तथा हर क्षेत्र में विकास की राह पर अग्रसर किया। पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए एक मंच पर आना चाहिए। पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करना चाहिए।

जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते देश गर्त की ओर जा रहा है। पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड में किसान अपने हक के लिए सड़क पर बैठा हुआ, लेकिन मोदी सरकार बात न करके संवेदनहीनता का परिचय दे रही है। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उसके बाद कांग्रेसियों ने नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र के पांच गांव अकबरपुर, पट्टी, रजाकपुर, ढक्का व तख्तपुर में कांग्रेस संदेश पदयात्रा निकाली। ग्रामीणों को भी कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराते हुए कृषि कानून को किसान विरोधी बताया।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी सुखराज सिंह, फैज आलम राईनी, डॉ. कमलेश सिंह, सलीम खान, निराले मियां अंसारी, अली इमाम रिजवी, मैराजुल जफर, यासिर अंसारी मौजूद रहे।

उधर मुहल्ला कुरैशी स्थित शहर कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय पर भी पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। शहर अध्यक्ष परवेज आरिफ टीटू ने पार्टी का ध्वज फहराया। इस मौके पर हसन आरिफ अंसारी, हाजी खुर्शीद अनवर, खुश्तर मिर्जा, बाकर रजा नकवी, राजेंद्र सिंह छावड़ा, निराले मियां अंसारी, अमित कुमार सोनू मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.