Move to Jagran APP

अमरोहा में पूर्व प्रधान के घर से एक लाख की नकदी समेत 12 लाख की लूट

जोया बदमाशों ने पूर्व प्रधान के घर में घुसकर परिजनों को कमरों में बंदकर लूटपाट की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 11:38 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 11:38 PM (IST)
अमरोहा में पूर्व प्रधान के घर से एक लाख की नकदी समेत 12 लाख की लूट
अमरोहा में पूर्व प्रधान के घर से एक लाख की नकदी समेत 12 लाख की लूट

जोया : बदमाशों ने पूर्व प्रधान के घर में घुसकर परिजनों को कमरों में बंदकर लूटपाट की। अलमारी में रखी एक लाख की नकदी व जेवरात समेत 12 लाख का माल समेट लिया। बदमाशों को गृहस्वामी ने लाइसेंसी रायफल से फायरिग की तो जाग हो गई। इसके बाद बदमाश दीवार फांदकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

loksabha election banner

यह वारदात शनिवार रात दो बजे गांव सरकड़ी अजीज में पूर्व प्रधान कामेश चौधरी के घर अंजाम दी गई। पूर्व प्रधान व उनके स्वजन अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। देर रात बदमाश दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हो गए। सभी कमरों की बाहर से कुंडी बंद कर दी। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़ना शुरू कर दिया।

आवाज सुनकर पूर्व प्रधान की पत्नी अनीता चौधरी की आंख खुल गई और उन्होंने पति कामेश चौधरी को भी जगा दिया। बाहर जाने के लिए दरवाजा खोलना चाहा तो वह बाहर से बंद मिला। बराबर कमरे में सो रहे पूर्व प्रधान के बेटे सनी की भी आंख खुल गई। मुख्य दरवाजा भी बाहर से बंद होने के कारण वह दूसरे दरवाजे से छजली पर पहुंच गया। वहां से देखा तो उसे बदमाश नजर आए। इस पर उसने शोर मचा दिया। पूर्व प्रधान ने कमरे के अंदर रखी रायफल से खिड़की के रास्ते फायरिग करनी शुरू कर दी। इससे गांव में जाग हो गई। इसके बाद बदमाश दीवार फांदकर फरार हो गए। बेटे सनी ने कमरों में बंद स्वजनों को दरवाजा खोलकर बाहर निकाला।

कमरों में जाकर अलमारी देखी तो वह खुली मिली, उसमें रखे 1.12 लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। यह देखकर स्वजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मय पुलिस बल के पहुंचे और घटना का मौका मुआयना किया। बाद में क्षेत्राधिकारी विजय कुमार राणा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्वजनों से पूछताछ की। पूर्व प्रधान कामेश चौधरी ने बताया कि बदमाश नकदी समेत 12 लाख रुपये के जेवरात लूट ले गए हैं। फिलहाल पूर्व प्रधान ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। बेटी मनु की तीन दिसंबर को है शादी

अमरोहा : पूर्व प्रधान कामेश चौधरी ने बताया बेटी मनु की तीन दिसंबर को शादी है। सामान की खरीदारी के लिए नकदी रखी थी। इसके अलावा बेटी व स्वजनों के सोने चांदी के गहने रखे थे। इन्हें बदमाश ले गए।

सीसीटीवी में कैद हुए तीन बदमाश

अमरोहा : पूर्व प्रधान के घर से करीब 100 मीटर दूरी पर खालसा धर्मकांटा है। इसमें सीसीटीवी लगे हैं। बदमाश वहीं से होकर गुजरे हैं, इनमें से तीन बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए। पुलिस इनकी शिनाख्त में जुटी है।

पूर्व प्रधान के घर तीन दिसंबर को बेटी की शादी है। इसके चलते घर में रखी 1.12 लाख की नकदी व कुछ गहने घर पर रखे थे जोकि, चोरी हो गए हैं। पीड़ित की तरफ से कार्रवाई के लिए तहरीर मिली है। घटना का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।

विजय कुमार राणा, सीओ। दानपुर के पूर्व प्रधान का भी खंगाला घर

अमरोहा : सरकड़ी अजीज में पूर्व प्रधान के घर से लूट की वारदात के पहले बदमाशों ने थाना क्षेत्र के ही गांव दानपुर के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह के घर को भी खंगाला था। यहां से बदमाश एक बैग उठाकर ले गए, मगर उसमें नकदी न मिलने पर बाहर फेंककर चले गए। सुबह बाहर बैग मिलने पर पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.