नौगावां सादात विस उपचुनाव में बनेंगें 117 सहायक बूथ
अमरोहा कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन के बाद खाली हुई नौगावां सादात विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा।
अमरोहा: कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन के बाद खाली हुई नौगावां सादात विधानसभा सीट पर उप चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। अपर जिलाधिकारी विनय कुमार ने गुरुवार को सभी राजनैतिक दलों की बैठक ली। इसमें विस क्षेत्र में 117 सहायक बूथ बनाने का निर्णय लिया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अपने कार्यालय में अपर जिलाधिकारी ने बताया इस समय नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र में 371 बूथ हैं। जिन गांवों में एक हजार से अधिक वोटर हैं, उनमें सहायक बूथ बनाए जाएंगे। 117 बूथों पर एक हजार से ज्यादा मतदाता है। इसलिए वहां पर 117 सहायक बूथ बनाए जाएंगे। सभी बूथ एक ही परिसर में अ और ब के हिसाब से बनेंगे। 11 मतदेय स्थल ऐसे हैं जहां सहायक बूथ नहीं बन सकते। इसलिए उनको अलग भवनों में बनाया जाएगा। सभी राजनैतिक दलों ने सहायक बूथों के निर्धारण पर अपनी सहमति व्यक्त कर दी है।
बैठक के दौरान कांग्रेस नेता चौधरी सुखराज सिंह, डॉ.होरी सिंह, विजय सिंह पंवार, कमलेश सिंह के अलावा अन्य नेता मौजूद रहे।