Move to Jagran APP

नौगावां विधानसभा क्षेत्र में बनाए जाएंगे 117 सहायक बूथ

अमरोहा कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन के बाद अब प्रशासन ने नौगावां सादात में उपचुनाव की तैयारी शुरू हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Aug 2020 07:09 PM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2020 07:09 PM (IST)
नौगावां विधानसभा क्षेत्र में बनाए जाएंगे 117 सहायक बूथ
नौगावां विधानसभा क्षेत्र में बनाए जाएंगे 117 सहायक बूथ

अमरोहा: कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन के बाद अब प्रशासन ने नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। जिन मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की संख्या एक हजार से अधिक है, वहां सहायक बूथ बनाए जाएंगे। इस संबंध में 27 अगस्त को डीएम की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसमें सभी राजनैतिक दल के नेता प्रतिभाग करेंगे।

loksabha election banner

नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र से चेतन चौहान विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके बाद उनको कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। कुछ दिन पहले ही कैबिनेट मंत्री का इलाज के दौरान अस्पताल में निधन हो गया। इसके बाद अब उनकी सीट पर उपचुनाव होगा। इसके लिए प्रशासन द्वारा धीरे-धीरे तैयारियों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने बताया कि नौगावां विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 372 है। इसमें 117 बूथ ऐसे हैं जहां पर मतदाताओं की संख्या एक हजार से ज्यादा है। इसलिए अब वहां 117 ही सहायक बूथ बनाए जाएंगे। मतदेय स्थलों के संशोधन व परिवर्तन के बारे में 27 अगस्त को कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 12 बजे बैठक होगी। इसमें सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.