नगर में 108 प्रवासी श्रमिक और मिले पात्र
नगर में लौटे प्रवासियों को सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता के रूप में एक-एक हजार रुपये दिए जाएंगे।
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 05:26 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 10:59 PM (IST)
अमरोहा : नगर में लौटे प्रवासियों को सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता के रूप में एक-एक हजार रुपये दिए जाएंगे। पालिका ने सर्वे कर 108 प्रवासियों को लाभ के लिए पात्र पाया। इनकी सूची जिला प्रशासन को सौंप दी है।
कोरोना महामारी के चलते प्रवासी मजदूरों का लौटना जारी है। सरकार ने सभी प्रवासी मजदूरों को एक-एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराने का एलान किया है। प्रशासन ने पिछले दिनों ईओ मणि भूषण तिवारी को प्रवासियों की सूची सौंपकर सर्वे कर पात्रों की सूची सौंपने को कहा था। पालिका प्रशासन ने डोर-टू-डोर सर्वे किया। इसमें 108 प्रवासी श्रमिक पात्र पाए गए। यह सूची जिला प्रशासन को भेज दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें