Move to Jagran APP

नारी सशक्तिकरण का मिसाल बनेगी महिला हेल्प डेस्क

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 01:16 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 05:02 AM (IST)
नारी सशक्तिकरण का मिसाल बनेगी महिला हेल्प डेस्क
नारी सशक्तिकरण का मिसाल बनेगी महिला हेल्प डेस्क

अमेठी : मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के सभी थानों पर महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत हुई। गौरीगंज कोतवाली में जिलाधिकारी अरुण कुमार ने महिला डेस्क का शुभारंभ करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में सरकार की यह मुहिम मिसाल बनेगी। कार्यक्रम में कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने महिलाओं की सुरक्षा व पुलिस की जिम्मेदारी के बारे में विस्तार से बताया। शिवरतनगंज में प्रधान संघ के अध्यक्ष अर्जुन सिंह भदौरिया ने महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की।

loksabha election banner

बाजारशुकुल में मवैया रहमतगढ़ की ग्राम प्रधान ललिता पाल ने कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया। थानाध्यक्ष रविद्र सिंह ने महिला आरक्षी मनोरमा, शशिकला, किरन पाल, सोनी चौधरी, कुसुम द्विवेदी व चंडिका को महिलाओं के सहायतार्थ किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया। जगदीशपुर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी शुभारंभ करते हुए कहा कि आज महिलाओं को डरने की जरूरत नहीं है। मुसाफिरखाना में प्रधान संघ अध्यक्ष करुणा तिवारी ने कहा कि बगैर नारी शक्ति के सम्मान के सभ्य समाज की कल्पना करना बेमानी है। नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश अग्रहरि, एसडीएम रामशंकर ने लोगों से महिला हेल्प डेस्क पर महिला से जुड़ी समस्या रखने को कहा।

जामो, फुरसतगंज, मोहनगंज, अमेठी, पीपरपुर सहित सभी थाना मुख्यालय पर महिला हेल्प डेस्क की शुरूआत की गई और जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.