महिलाओं ने विरोध में लगाए नारे, कहा वापस करो जमीन
अमेठी एक दिनी दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र आई पार्टी महासचिव प्रियं
By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Mar 2019 12:08 AM (IST)Updated: Thu, 28 Mar 2019 06:25 AM (IST)
अमेठी : एक दिनी दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र आई पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को कई स्थानों पर विरोध का भी सामना करना पड़ा। मुसाफिरखाना में एएच इंटर कालेज के बाहर महिला किसानों ने प्रदर्शन करते सम्राट फैक्ट्री की जमीन वापस करने की मांग की। महिलाओं को विरोध करता देख कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके हाथों से हमारी जमीन वापस करो के पंपलेट को छीन लिया और उसे फाड़ कर फेंक दिया। कादूनाला के पास भीड़ ने प्रियंका गांधी को रोककर उन्हें अपना दुख दर्द सुना रही थी तभी अचानक नारेबाजी शुरू हो गई और प्रियंका गांधी का कारवां आगे बढ़ गया, जिसके बाद नाराज महिलाओं ने प्रियंका के विरोध में नारेबाजी की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें