नहरों में तय समय से आया पानी किसान खुश
शासन के निर्देश पर क्षेत्र की नहरों में पानी रविवार की रात में खोल दिया गया।
अमेठी : शासन के निर्देश पर क्षेत्र की नहरों में पानी रविवार की रात में खोल दिया गया। पानी आने से किसानों को धान की नर्सरी तैयार करने में मदद मिलेंगी।
सोमवार को सुबह सूखी नहर में अचानक पानी दौड़ा तो किसानों के मुरझाए चेहरे खिल उठे। शारदा सहायक खंड- 49 में रविवार की रात में पानी छोड़ा गया।।पानी अधिक होने पर खौदिया पुल पर बाढ़ रोकने के लिए पटरा लगाया गया है। इसी के साथ ही औरंगाबाद रजबहा में भी पानी छोड़ा गया है। पानी रोकने के लिए करीब 60 पटरे का इंतजाम किया गया है। किसान क्रांतिदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमला प्रसाद त्रिपाठी,भरत यादव,बब्बन शुक्ला आदि कहते हैं कि नहरों में पानी देख उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई।अब धान की नर्सरी के लिए पानी आसानी से मिलेगा। साथ ही उड़द व मूंग की फसल लहलहा उठेगी। जब कि खंड 41 के अभियंता ने डीके वर्मा ने कहा कि तीन से चार जून तक आंशिक नहरों में पानी आएगा। दस जून से पर्याप्त पानी किसानों को मिल सकेगा। अचानक आये नहर में पानी की जानकारी उन्हें भी नहीं है।