किशोरी से छेड़छाड़, जांच में जुटी पुलिस
गुरुवार शाम एक किशोरी खेत से धान की कटाई कर घर लौट रही थी।
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 01:27 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 01:27 AM (IST)
अमेठी : किशोरी के साथ खेत में छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता की गुहार पर ग्रामीणों ने खेत से एक बाइक बरामद कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के राजापुर शमशेरियन गांव में बीती शाम एक किशोरी खेत से धान की कटाई कर घर लौट रही थी। तभी राजापुर गांव के एक मनचले युवक ने उसे अपनी बाइक पर जबरिया बैठा लिया। रास्ते में उसके साथ छेड़खानी की। मामले की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस ने खेत से बाइक बरामद की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें