स्वयं सहायता समूह की महिलाएं चलाएंगे ब्लाक में कैंटीन
सिंहपुर स्थानीय ब्लाक कार्यालय आने वाले लोगों और कर्मचारियों को अब चाय नाश्ते के लिए दूर चौ
सिंहपुर : स्थानीय ब्लाक कार्यालय आने वाले लोगों और कर्मचारियों को अब चाय नाश्ते के लिए दूर चौराहे के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह सब कुछ परिसर के अंदर ही मिल जाएगा। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा खोली गई कैंटीन से यहा आने जाने वालों को न सिर्फ लजीज व्यंजन मिलेंगे, बल्कि इससे महिलाएं आजीविका हासिल कर सशक्त बन सकेंगी।
क्षेत्र के भानीपुर गाव में संचालित मा लक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा विकास खंड कार्यालय परिसर में प्रेरणा कैंटीन संचालित की गई है। शुक्रवार ब्लाक प्रमुख ने फ ता काट कर विधि विधान से कैंटीन का शुभारंभ किया। समूह की अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने बताया कि कैंटीन में चाय नाश्ते के साथ ही भोजन की भी व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार महिला उत्थान के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है, जिसका हम सबको भरपूर लाभ उठाना चाहिए। इस अवसर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख रंजीत सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के प्रति काफ गंभीर है। शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इससे महिलाओं को आजीविका हासिल कर अपना जीवन स्तर ऊंचा उठाने में मदद मिली है। इस मौके पर बीडीओ आरडी गौतम, एडीओ आइएसबी शिवकुमार, एडीओ पं सर्वेश कुमार, शशाक शेखर सिंह, प्रदीप पटेल, समूह कोषाध्यक्ष नीतू सिंह, सचिव सरजू देवी, बंटी सिंह,आशुतोष सिंह, अमरजीत, एपीओ प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे।