कांग्रेस एमएलसी ने स्मृति ईरानी की डिग्री को लेकर फिर बोला हमला
स्द्वह्मद्बह्लद्ब ढ्ढह्मड्डठ्ठद्बस्द्वह्मद्बह्लद्ब ढ्ढह्मड्डठ्ठद्बस्द्वह्मद्बह्लद्ब ढ्ढह्मड्डठ्ठद्बस्द्वह्मद्बह्लद्ब ढ्ढह्मड्डठ्ठद्बस्द्वह्मद्बह्लद्ब ढ्ढह्मड्डठ्ठद्बस्द्वह्मद्बह्लद्ब ढ्ढह्मड्डठ्ठद्बस्द्वह्मद्बह्लद्ब ढ्ढह्मड्डठ्ठद्ब
अमेठी : केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी की डिग्री को लेकर कांग्रेस एमएलसी लगातार सवाल उठा रहे है। शनिवार को उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि इसके लिए कांग्रेस कोर्ट जाएगी।
कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी द्वारा नामांकन के दौरान दिए गए हलफनामे में उनकी शैक्षिक योग्यता को लेकर सवाल उठाया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि 2004 के चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे उन्होंने शैक्षिक योग्यता बीए दिखाई थी। वहीं 2019 में दिए हलफनामे में उन्होंने बीकॉम वन तक पढ़ी बता रही है। वह अपनी डिग्री क्यों छुपा रही हैं? वहीं शनिवार को उन्होंने फिर ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस इस 420 के लिए उनका पर्चा खारिज करा सकती है, परंतु अमेठी का विकास अवरूद्ध करने वाली स्मृति ईरानी का का पर्चा नहीं खारिज करवाएगी। इस अपराध के लिए मुकदमा दर्ज कराने के लिए कांग्रेस काग्रेस कोर्ट जरूर जाएगी। ट्विटर के द्वारा वह लगातार भाजपा प्रत्याशी पर हमला बोल रहे हैं।