प्रतिदिन कोई न कोई झूठ प्रचारित कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष के लोग : स्मृति
स्द्वह्मद्बह्लद्ब ढ्ढह्मड्डठ्ठद्बस्द्वह्मद्बह्लद्ब ढ्ढह्मड्डठ्ठद्बस्द्वह्मद्बह्लद्ब ढ्ढह्मड्डठ्ठद्बस्द्वह्मद्बह्लद्ब ढ्ढह्मड्डठ्ठद्बस्द्वह्मद्बह्लद्ब ढ्ढह्मड्डठ्ठद्बस्द्वह्मद्बह्लद्ब ढ्ढह्मड्डठ्ठद्बस्द्वह्मद्बह्लद्ब ढ्ढह्मड्डठ्ठद्ब
अमेठी : केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेताओं के लगातार उठाए जा रहे सवालों का पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के लोग मुझे जितना अपमानित करेंगे। उतना ही मैं उन्हें उनके गढ़ में चुनौती दूंगी।
शानिवार को केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष डर के मारे भाग तो रहे है दूसरी सीट, लेकिन उनके समर्थक हर दिन कोई न कोई नया अपमान, नया झूठ प्रसारित करने का प्रयास कर रहे है। केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तो देश भर में जितनी भी टेक्सटाइल से संबंधित कार्यक्रम थे उनमें से आज संसद गवाह है स्वयं की कांग्रेस की सरकार ने घोटाले किए है। जनता जानती है कि जो लोग टू जी के घोटाले से पैसा बनाने में व्यस्त थे वे लोग नहीं चाहते कि जनकल्याण के कार्यक्रमों के माध्यम से अर्थव्यवस्था हिन्दुस्तान की और बुलंद हो। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के साहस का पराक्रम ऐसा की उनके सहायक के घर से 280 करोड़ कुछ ही दिनों पहले मिला है। तुगलक रोड का वो कौन सा कांग्रेस नेता है जिनका किताब आयकर के छापे में मिला है।