राहुल की पहली प्राथमिकता बन गया वायनाड : स्मृति
स्द्वह्मद्बह्लद्ब ढ्ढह्मड्डठ्ठद्ब स्द्वह्मद्बह्लद्ब ढ्ढह्मड्डठ्ठद्ब स्द्वह्मद्बह्लद्ब ढ्ढह्मड्डठ्ठद्ब स्द्वह्मद्बह्लद्ब ढ्ढह्मड्डठ्ठद्ब स्द्वह्मद्बह्लद्ब ढ्ढह्मड्डठ्ठद्ब स्द्वह्मद्बह्लद्ब ढ्ढह्मड्डठ्ठद्ब स्द्वह्मद्बह्लद्ब ढ्ढह्मड्डठ्ठद्ब स्द्वह्मद्बह्लद्ब ढ्ढह्मड्डठ्ठद्ब स्द्वह्मद्बह्लद्ब ढ्ढह्मड्डठ्ठद्ब स्द्वह्मद्बह्लद्ब ढ्ढह्मड्डठ्ठद्ब स्द्वह्मद्बह्लद्ब ढ्ढह्मड्डठ्ठद्ब स्द्वह्मद्बह्लद्ब ढ्ढह्मड्डठ्ठद्ब स्द्वह्मद्बह्लद्ब ढ्ढह्मड्डठ्ठद्ब स्द्वह्मद्बह्लद्ब ढ्ढह्मड्डठ्ठद्ब स्द्वह्मद्बह्लद्ब ढ्ढह्मड्डठ्ठद्ब स्द्वह्मद्बह्लद्ब ढ्ढह्मड्डठ्ठद्ब स्द्वह्मद्बह्लद्ब ढ्ढह्मड्डठ्ठद्ब
अमेठी : केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी पर शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी पर फिर हमला बोला। गौरीगंज के दयालापुर में नुक्कड़ सभा के दौरान उन्होंने कहाकि कांग्रेस अध्यक्ष की पहली प्राथमिकता वायनाड हो गया है। इसीलिए वह अमेठी नहीं आ रहे है। नामांकन के दिन आए और सिर्फ हाथ हिलाकर चले गए,जबकि वह अमेठी को अपना घर बताते हैं और जनता उनसे उम्मीद भी रखती है। ऐसा ही वह पिछले पंद्रह सालों से करते चले आ रहे हैं।
उन्होंने भाजपा सरकार की उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना का जिक्र करते हुए कहाकि यह योजना गरीबों के लिए काफी फायदेमंद रही। अब किसी गरीब को गंभीर बीमारी में इलाज के लिए परेशान नहीं होना पड़ता है। मैने अमेठी से बहन का रिश्ता जोड़ा है उस संबंध को हमेशा निभाऊंगी। यहीं रहकर विकास कार्य करूंगी। भाजपा प्रत्याशी ने भटगवां, सुजानपुर, कौहार में भी नुक्कड़ सभाएं की। इस मौके पर तेजभान सिंह, दलजीत सिंह, संजय द्विवेदी के साथ ही ग्रामीण मौजूद रहे।