दीपावली पर स्मृति ने भेजा साड़ियों का उपहार
जागरण संवाददाता, अमेठी : दीपावली के उत्साह में खुशी का रंग भरने की कोशिश केंद्रीय मंत्री
जागरण संवाददाता, अमेठी : दीपावली के उत्साह में खुशी का रंग भरने की कोशिश केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने की है। उन्होंने अमेठी संसदीय क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्षों के परिवार को दीपावली के उपहार में साड़ियां भेजी हैं। स्मृति के पीआरओ विजय गुप्ता ने गौरीगंज, अमेठी, तिलोई, जगदीशपुर विधान सभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों को अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर साड़ियां वितरित की। साड़ियों के पैकेट पर स्मृति की फोटो के साथ दीपावली की शुभकामनाएं भी अंकित है। साड़ियां वितरित करते हुए कहाकि केंद्रीय मंत्री के पीआरओ ने कहाकि दीदी अमेठी को अपना परिवार समझती हैं और हर त्योहार पर अपनों के लिए कुछ न कुछ उपहार भेजती हैं। साड़ी वितरण में पूर्व विधायक तेजभान सिंह ने कहाकि जब रिश्ते दिल से बनते हैं तो वह बहुत मजबूत होते हैं। स्मृति ने अमेठी से दिल का रिश्ता जोड़ा है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जंग बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, प्रियंक हरि विजय तिवारी, बरौलिया प्रधान सुरेंद्र सिंह, भाजपा नेता महेश प्रताप सिंह, आईटी सेल के जिला संयोजक विवेक महेश्वरी, भूपेंद्र मिश्रा, सुरेश तिवारी, कालि बक्श सिंह, सुधांशु शुक्ला, राकेश सिंह अमिया, राम प्रसाद मिश्र, ओम प्रकाश पांडेय, अंशु तिवारी व अवधेश मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।