Move to Jagran APP

सांसद ने सुख-दुख में साथ रहने का दिलाया भरोसा

दिवंगत लोकतंत्र सेनानी के घर पहुंचकर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Jan 2021 12:12 AM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2021 12:12 AM (IST)
सांसद ने सुख-दुख में साथ रहने का दिलाया भरोसा
सांसद ने सुख-दुख में साथ रहने का दिलाया भरोसा

अमेठी : कंजास गांव निवासी दिवंगत लोकतंत्र सेनानी के घर पहुंचकर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि हर सुख-दुख में वह उनके साथ हैं।

loksabha election banner

बुधवार शाम लंबी बीमारी के चलते लोकतंत्र सेनानी हूबलाल का निधन हो गया था। गुरुवार दोपहर गार्ड ऑफ आनर के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। शाम पांच बजे सांसद स्मृति ईरानी व प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश पासी दिवंगत लोकतंत्र सेनानी के आवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान परिवार के लोगों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, भवानी दत्त दीक्षित सहित अन्य लोग मौजूद थे।

एक बीघा जमीन, मगर रास्ता नहीं :

सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के समक्ष लोकतंत्र सेनानी की पत्नी दुरपता ने बताया कि मृतक के नाम एक बीघा जमीन जंगल क्षेत्र में है। लेकिन, वहां आने-जाने का कोई रास्ता नहीं है। कई बार रास्ते को लेकर ग्रामीणों से विवाद हो चुका है। फिर भी चकमार्ग पर अवैध कब्जा बरकरार है। मंत्री सुरेश पासी ने राजस्व टीम को चकमार्ग से अवैध कब्जा हटाने के निर्देश देते हुए परिजनों की समस्या का निवारण तत्काल प्रभाव से करने का आदेश दिया।

कासिमपुर हाल्ट को जायस सिटी स्टेशन बनाने की मांग :

गुरुवार दोपहर सलोन के परशदेपुर से हलियापुर जाते हुए वहाबगंज में नगर पालिका अध्यक्ष महेश प्रताप सोनकर ने सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का स्वागत किया। अध्यक्ष ने जायस नगर पालिका के सीमा विस्तार के लिए सांसद को धन्यवाद दिया। साथ ही सीमा विस्तार में सम्मलित क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क और प्रधानमंत्री आवास मुहैया कराने की मांग की। इसी क्रम में लोगों ने सांसद से कासिमपुर हाल्ट को जायस सिटी के नाम से रेलवे स्टेशन बनाए जाने की मांग की। नगर के बुजुर्ग रामसेवक अग्रवाल ने कासिमपुर हाल्ट रेलवे स्टेशन का विस्तार कर उसे जायस सिटी रेलवे स्टेशन का नाम दिए जाने की मांग उठाई। अनिल कुमार जैन ने सांसद से कालेज की भूमि पर 1984 से राजीव गांधी चेरीटेबल ट्रस्ट के कब्जे को हटवाने की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने कार्रवाई के साथ ही नगर में हर संभव विकास का आश्वासन दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.